24 August, Maharashtra Bandh 2024: हाल ही में भारत बंद की घटना देखी गई थी, जिसके तहत देश के अलग-अलग भागों में इसका प्रभाव पड़ा था। कुछ जगहों पर धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ लाठीचार्ज की घटनाएं भी देखी गई थीं।
भारत बंद की घटना के बाद अब इसका असर राज्यों पर भी दिखने लगा है। हालांकि, यहां वजह बदल गई है। इस कड़ी में महाराष्ट्र राज्य को शनिवार को बंद रखन के आह्वान किया गया है। हालांकि, इसके पीछे की क्या वजह है, जो पूरे महाराष्ट्र को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
Maharashtra Bandh 2024 on 24 August: किसने किया है महाराष्ट्र बंद का आह्वान
महाराष्ट्र बंद करने का आह्वान विपक्षी महाविकास अघाड़ी की ओर से लिया गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वेडेट्टीवार की ओर से कहा गया है कि शनिवार को होने वाले महाराष्ट्र बंद में सभी विपक्षी पार्टियां हिस्सा लेंगी।
Maharashtra Bandh 24 August 2024: क्यों रहेगा महाराष्ट्र बंद ?
अब सवाल यहां यह है कि क्या महाराष्ट्र बंद का आह्वान भारत के बंद के संबंध में है ? तो, आपको बता दें कि महाराष्ट्र बंद का कारण अलग है। दरअसल, राज्य के पुणे जिले में स्थित बदलापुर में दो स्कूली बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ राज्य में कड़ा विरोध देखा जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर यहां लोगों में अधिक रोष है। इस वजह से विपक्ष की ओर से महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया है, जिसका प्रमुख उद्देश्य महिला सुरक्षा को बताया गया है।
Maharashtra Bandh News Hindi 2024: क्या है बदलापुर मामला
महाराष्ट्र में बदलापुर में एक स्कूल में दो स्कूली बच्चियों के साथ सफाई कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस द्वारा उत्पीड़न मामले में स्कूल अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, 22 अगस्त को बांबे हाई कोर्ट की ओर से इस पर स्वतः संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच को लेकर कहा गया है।
Maharashtra Bandh What Open and Closed: क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला
महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस बंद के फैसले का विरोध किया गया है। ऐसे में सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की सरकारी सेवाओं को बंद करने का नोटिस जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि, रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, रविवार, राष्ट्रीय अवकाश और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहता है। ऐसे में यह शनिवार इस सप्ताह का चौथा शनिवार है।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
Ananya Das is your guide to the latest trends, viral sensations, and internet phenomena. Based on a keen understanding of digital culture, Sophie navigates the ever-evolving landscape of trending topics. With an insightful and engaging approach, she explores what’s buzzing across social media platforms, ensuring readers stay in the loop with the most talked-about and shareable content online.