07:51 PM, 09-Nov-2023
SL vs NZ Live: न्यूजीलैंड की शानदार जीत
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। लीग राउंड में उसके सभी मुकाबले पूरे हो गए हैं। नौ मैचों में न्यूजीलैंड के 10 अंक हैं। उसे पांच मैचों में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर लगातार चार मैचों में हार के क्रम को भी तोड़ दिया। अगर कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका मुकाबला मुंबई में भारत से होगा। अब अफगानिस्तान की टीम विश्व कप में करीब-करीब बाहर हो चुकी है। वहीं, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।
बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 23.1 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 45, डेरिल मिचेल ने 43 और रचिन रवींद्र ने 42 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर नाबाद रहे। केन विलियम्सन ने 14 रन बनाए। मार्क चैपमैन सात रन बनाकर आउट हुए। टॉम लाथम ने नाबाद दो रन बनाए। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने दो विकेट लिए। महीश तीक्ष्णा और दुष्मंथा चमीरा को एक-एक सफलता मिली।
पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीन रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। निसांका अपना खाता तक नहीं खोल सके। साउदी ने उन्हें आउट किया। इसके बाद परेरा ने तेजी से रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान मेंडिस छह रन बनाकर आउट हुए। समरविक्रमा एक रन और चरिथ असालंका आठ रन बनाकर चलते बने। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कुसल परेरा भी 51 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 74/5 था।
इसके बाद रन गति कम हो गई, लेकिन विकेट गिरते रहे। एंजेलो मैथ्यूज 16 और धनंजय डिसिल्वा 19 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने भी छह रन बनाकर चलते बने। दुष्मंता चमीरा ने एक रन बनाए। आखिरी विकेट के लिए महीष तीक्ष्णा ने दिलशान मदुशंका के साथ 43 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र को दो-दो विकेट मिले।
07:33 PM, 09-Nov-2023
SL vs NZ Live: चैपमैन हुए रन आउट
न्यूजीलैंड को चौथा झटका मार्क चैपमैन के रूप में लगा। वह छह गेंद पर सात रन बनाकर रन आउट हो गए। चैपमैन के बाद डेरिल मिचेल भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। मिचेल को एंजेलो मैथ्यूज ने असालंका के हाथों कैच कराया।
07:22 PM, 09-Nov-2023
SL vs NZ Live: विलियम्सन पवेलियन लौटे
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका केन विलियम्सन के रूप में लगा। उन्हें एंजेलो मैथ्यूज ने क्लीन बोल्ड कर दिया। विलियम्सन ने 15 गेंद पर 14 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 28 रन की आवश्यकता है।
06:53 PM, 09-Nov-2023
SL vs NZ Live: रचिन रवींद्र भी अर्धशतक से चूके
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका रचिन रवींद्र के रूप में लगा। उन्हें 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर महीश तीक्ष्णा ने आउट किया। रचिन रवींद्र अर्धशतक से चूक गए। वह 34 गेंद पर 42 रन बनाकर धनंजय डि सिल्वा को कैच थमा बैठे।
06:47 PM, 09-Nov-2023
SL vs NZ Live: श्रीलंका को मिली पहली सफलता
श्रीलंका को पहली सफलता दुष्मंथा चमीरा ने दिलाई। उन्होंने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे को आउट कर दिया। कॉन्वे 42 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रचिन रवींद्र के साथ पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की।
05:58 PM, 09-Nov-2023
SL vs NZ Live: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 12/0 है।
05:26 PM, 09-Nov-2023
SL vs NZ Live: श्रीलंका की टीम 171 रन पर सिमटी
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 46.4 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। तीक्ष्णा ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की टीम आसानी से 172 रन का लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करने की कोशिश करेगी।
पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तीन रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। निसांका अपना खाता तक नहीं खोल सके। साउदी ने उन्हें आउट किया। इसके बाद परेरा ने तेजी से रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान मेंडिस छह रन बनाकर आउट हुए। समरविक्रमा एक रन और चरिथ असालंका आठ रन बनाकर चलते बने। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कुसल परेरा भी 51 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 74/5 था।
इसके बाद रन गति कम हो गई, लेकिन विकेट गिरते रहे। एंजेलो मैथ्यूज 16 और धनंजय डिसिल्वा 19 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने भी छह रन बनाकर चलते बने। दुष्मंता चमीरा ने एक रन बनाए। आखिरी विकेट के लिए महीष तीक्ष्णा ने दिलशान मदुशंका के साथ 43 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र को दो-दो विकेट मिले।
05:01 PM, 09-Nov-2023
SL vs NZ Live: श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार
नौ विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। तीक्ष्णा और मदुशंका अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और यह आखिरी जोड़ी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा रही है।
04:39 PM, 09-Nov-2023
SL vs NZ Live: श्रीलंका के नौ विकेट गिरे
128 रन पर श्रीलंका के नौ विकेट गिर चुके हैं। दुष्मंता चमीरा 20 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रचिन रवींद्र ने उन्हें ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कराया। अब महीष तीक्ष्णा के साथ दिलशान मदुशंका क्रीज पर हैं। 36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 142/9 है।
03:59 PM, 09-Nov-2023
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका के आठ विकेट गिरे
113 रन पर श्रीलंका के आठ विकेट गिर चुके हैं। चमिका करुणारत्ने 17 गेंद में छह रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें टॉम लाथम के हाथों कैच कराया। अब चमीरा और तीक्ष्णा क्रीज पर हैं।
03:29 PM, 09-Nov-2023
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका के सात विकेट गिरे
105 रन पर श्रीलंका के सात विकेट गिर चुके हैं। धनंजय डिसिल्वा 24 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। मिचेल सैंटनर ने उन्हें डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। अब चमिका करुणारत्ने के साथ तीक्ष्णा क्रीज पर हैं।
03:23 PM, 09-Nov-2023
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा
104 रन पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। एंजेलो मैथ्यूज 27 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल सैंटरन ने उन्हें डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। अब धनंजय डिसिल्वा के साथ चमिका करुणारत्ने क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 105/6 है।
03:20 PM, 09-Nov-2023
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार
पांच विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। धनंजय डिसिल्वा और एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।
03:03 PM, 09-Nov-2023
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी
70 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कुसल परेरा 28 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें मिचेल सैंटनर के हाथों कैच कराया।
03:02 PM, 09-Nov-2023
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा
70 रन के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। चरिथ असालंका आठ गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया।
Ananya Das is your guide to the latest trends, viral sensations, and internet phenomena. Based on a keen understanding of digital culture, Sophie navigates the ever-evolving landscape of trending topics. With an insightful and engaging approach, she explores what’s buzzing across social media platforms, ensuring readers stay in the loop with the most talked-about and shareable content online.