IND vs SA 3rd T20I Record: भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 106 रनों से हराया. इस मैच में भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शतक जड़ा, तो बर्थडे बॉय कुलदीप यादव ने बॉलिंग करते हुए 5 विकेट अपने खाते में डाले. तीसरे मैच के बाद सीरीज़ 1-1 से बराबर हुई क्योंकि पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो जाने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मैच में शिकस्त झेली थी. लेकिन तीसरा मुकाबला भारत के नाम रहा, जिसमें कई बड़े रिकॉर्ड्स बने. आइए जानते हैं क्या हैं सभी रिकॉर्ड्स.
सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल में चौथा शतक
टी20 सीरीज़ में भारत की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों में शुमार हो गए हैं. ये सूर्या का टी20 आई में चौथा शतक रहा. अब तक रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय में चार शतक लगाए हैं.
दक्षिण अफ्रीका की चौथी सबसे बड़ी हार (रनों के लिहाज से)
- 111 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2023
- 107 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2023
- 106 रन बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2023*
- 97 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन, 2020
- 95 रन बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2023.
बर्थडे पर पुरुष टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट बॉलिंग फिगर्स
- 5/17 – कुलदीप यादव (भारत) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023*
- 4/9 – वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) बनाम भारत, कोलंबो, 2021
- 4/21 – इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम नीदरलैंड्स, चटगांव, 2014
- 4/25 – कार्तिक मयप्पन (यूएई) बनाम आयरलैंड, दुबई, 2021.
टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए 5 विकेट हॉल
- 6/7 – दीपक चाहर बनाम बांग्लादेश, नागपुर, 2019
- 6/25 – युजवेंद्र चहल बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2017
- 5/4 – भुवनेश्वर कुमार बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022
- 5/17 – कुलदीप यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023*
- 5/24 – भुवनेश्वर कुमार बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2018
- 5/24 – कुलदीप यादव बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2018.
दक्षिण अफ्रीका का टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम रनों पर ऑलआउट होना
- 89 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2020
- 95 रन बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2023*
- 96 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन, 2020
- 98 रन बनाम श्रीलंका, कोलंबो (आरपीएस), 2018
- 100 रन बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2013.
भारत के लिए T20I में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत
- 168 रन बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
- 143 रन बनाम आयरलैंड, डबलिन (मालाहाइड), 2023
- 106 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023*
- 101 रन बनाम अफगान, दुबई, 2022
- 93 रन बनाम श्रीलंका, कटक, 2017.
ये भी पढे़ं…
IND vs SA 3rd T20I: अपने जन्मदिन पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बने कुलदीप यादव, आधी टीम को अकेले कर दिया आउट
Ananya Das is your guide to the latest trends, viral sensations, and internet phenomena. Based on a keen understanding of digital culture, Sophie navigates the ever-evolving landscape of trending topics. With an insightful and engaging approach, she explores what’s buzzing across social media platforms, ensuring readers stay in the loop with the most talked-about and shareable content online.