WPL 2024 Schedule Rules Timing and Live Streaming Details All You Need To Know – WPL 2024 के दूसरे सीजन का आगाज आज, जानें नियमों से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक हर एक बात, Cricket News

WPL 2024 Live Streaming Details: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ क्योंकि आज यानी 23 फरवरी से वुमेंस प्रीमियर (WPL 2024) लीग के दूसरे सीजन का आगाज जो होने वाला है। सीजन के पहले मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले सीजन की उप-विजेता दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी जिसमें शाहरुख खान मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा ओपनिंग सेरेमनी में चार-चांद शाहिद कपूर, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन लगाएंगे। आइए WPL 2024 से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

IND vs ENG: ऐसा अजूबा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सातवें गेंदबाज बने आकाशदीप, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी और लसिथ मलिंगा भी लिस्ट में शामिल

WPL 2024 के दूसरे सीजन का पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

वुमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 23 फरवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्या पिछले सीजन की तुलना में टूर्नामेंट की फॉर्मेट में कोई बदलाव हुआ है?

टीम की संख्या से लेकर फॉर्मेट तक टूर्नामेंट के किसी भी चीज में बदलाव नहीं हुआ है। प्रत्येक टीम डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में अन्य चार से दो बार खेलेगी। टेबल-टॉपर्स पिछली बार की तरह सीधे फाइनल में पहुंचेगी और दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। बदलाव का एकमात्र छोटा सा हिस्सा यह है कि इस बार कोई डबल-हेडर नहीं हैं।

IND vs ENG: आकाशदीप के डेब्यू पर भरपूर ड्रामा, नो बॉल पर मिला विकेट; मोहम्मद सिराज ने भुगता खामियाजा

WPL 2024 में इंपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल होगा?

नहीं, आईपीएल की तरह वुमेंस प्रीमियर लीग में इंपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल नहीं होगा। दोनों टीमें उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ खेलेगी जिसका ऐलान कप्तान टॉस के दौरान करेगी।

WPL 2024 के मैच किस समय शुरू होंगे?

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों की कैप्टन आधे घंटे पहले मैदान पर उतरेगी।

WPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी कब शुरू होगी और कौन-कौन परफॉर्म करेगा?

WPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार को शाम 6 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी। डब्ल्यूपीएल ने घोषणा की है कि सेरेमनी में कुल छह सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे। बॉलीवुड ‘बादशाह’ शाहरुख खान के अलावा एक्टर शाहिद कपूर, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन परफॉर्म करेंगे।

WPL 2024 लाइव टेलिकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिटेल

वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमाज पर उपलब्ध होगी।

आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने

डब्ल्यूपीएल 2024 का फुल शेड्यूल

23 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु

24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स – बेंगलुरु

25 फरवरी – गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – बेंगलुरु 

26 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु

27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स – बेंगलुरु

28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स – बेंगलुरु

29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु

1 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जाएंट्स – बेंगलुरु

2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – बेंगलुरु

3 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु

4 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – बेंगलुरु

5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – नई दिल्ली

6 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – नई दिल्ली

7 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस – नई दिल्ली

8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स – नई दिल्ली

9 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स – नई दिल्ली

10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – नई दिल्ली

11 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स – नई दिल्ली 

12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – नई दिल्ली

13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स – नई दिल्ली

15 मार्च – एलिमिनेटर – नई दिल्ली

17 मार्च – फाइनल – नई दिल्ली

IPL 2024 में ऋषभ पंत करेंगें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, लेकिन पहले सात मैचों में…

WPL 2024 सभी टीमों के स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, कीर्तन बालाकृष्णन, सायका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनम इस्माइल, फातिमा जाफर, अमनदीप कौर, एस सजना।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), ऐलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिज़ैन कप्प, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल, अश्वनी कुमारी, तान्या भाटिया, स्नेहा दीप्ति, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, नादिन डी क्लर्क, इंद्राणी रॉय, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, केट क्रॉस, सबभिनेनी मेघना, सिमरन बहादुर।

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, तृषा पूजिता, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, तरन्नुम पठान, ली ताहुहु, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप, वेदा कृष्णमूर्ति।

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, चामरी अट्टापट्टू, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री,  पूनम खेमनार, गौहर सुल्ताना, डेनियल व्याट, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकोर।

 

Reference

Denial of responsibility! Samachar Central is an automatic aggregator of Global media. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, and all materials to their authors. For any complaint, please reach us at – [email protected]. We will take necessary action within 24 hours.
DMCA compliant image

Leave a Comment