bihar board inter result soon biharboardonline-career news

BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2024 Updates:  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)  कक्षा 10वीं -12वीं के परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है। अभी बोर्ड ने तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि 20 मार्च तक बिहार बोर्ड के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि 21 मार्च को भी नतीजे जारी किए जा सकते हैं। जैसे ही 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे, उसके बाद 10वीं क्लास के नतीजे जारी किए जाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in  पर देख सकते हैं। वहीं बिहार बोर्ड  रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा livehindustan.com पर चेक किया जा सकेगा। अगर लाइव हिन्दुस्तान पर रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो 

बिहार बोर्ड रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत सरल है, इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।आपको लाइव हिन्दुस्तान के करियर सेक्शन के “बोर्ड रिजल्ट्स” लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां आपको  “बिहार बोर्ड रिजल्ट्स 2024” लिंक पर क्लिक करना होगा।  छात्र अपना रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, कक्षा और शहर का नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद जैसे ही रिजल्ट आएगा लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से आपको रिजल्ट का अलर्ट मिल जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे की अपडेट्स देख सकते हैं

बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2024 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं कॉमर्स 2024 का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स 2024 रिजल्ट

Tue, 19 Mar 2024 03:39 PM

Bihar board 12th result: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए लिए करना होगा आवेदन, मिलेगी अनुमति

बीएसईबी उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा। जो लोग पास नहीं हो सके उन्हें परीक्षा पास करने का एक और मौका दिया जाएगा। परिणाम अपलोड होने के बाद  प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जिसमें पूरी जानकारी होगी।

Tue, 19 Mar 2024 03:15 PM

Bihar board 12th results: इन वेबसाइट्स पर दिखेगा रिजल्ट का लिंक


बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे देखने के लिए छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जा सकते हैं।

– biharboardonline.bihar.gov.in

– secondary.biharboardonline.com

 

Tue, 19 Mar 2024 02:46 PM

Bihar board 12th results: ये थे पिछले साल के टॉपर्स

बीएसईबी बिहार  कक्षा 12वीं की साइंस्ट स्ट्रीम से आयुषी नंदन, कॉमर्स स्ट्रीम से  सौम्या शर्मा और आर्ट्स स्ट्रीम से मोहद्देसा (Mohaddesa) ने पहला स्थान हासिल करते हुए राज्य में टॉप किया था।

Tue, 19 Mar 2024 01:48 PM

Bihar board 12th results: 25,000 शिक्षकों की निगरानी में चेक हुई है कक्षा 12वीं की कॉपियां

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 1 फरवरी से 13 फरवरी, 2024 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी। आपको बता दें,  बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए लगभग 25,000 शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए सभी शिक्षकों को सुबह 8 बजे तक केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

Tue, 19 Mar 2024 01:00 PM

Bihar board 12th results: क्या 21 मार्च के बाद आ सकता है परिणाम ?

आपको बता दें  पिछले साल कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा 21 मार्च को की गई थी। जिसमें तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) का पास प्रतिशत 83.70 % था।  वहीं हिंदुस्तान टाइम्स ने एक बिहार बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी से बात की, जिन्होंने बताया, परिणाम 21 मार्च के बाद घोषित किया जाएगा।

Tue, 19 Mar 2024 12:31 PM

BSEB Bihar 12th Result 2024 LIVE: सूत्रों के अनुसार इस तारीख को नतीजे

सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि 21 मार्च को भी नतीजे जारी किए जा सकते हैं। इससे पहले 20 मार्च की तारीख बताईजा रही थी।

Tue, 19 Mar 2024 11:47 AM

Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: कितने लड़के और कितनी लड़कियां हुईं थी पास

बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2023 20 मार्च को जारी किया गया था जिसमें 96.39 प्रतिशत लड़कियां और 92.65 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।

Tue, 19 Mar 2024 11:01 AM

Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: 12वीं के बाद आएगा दसवीं का रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: 12वीं के बाद बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा, करहा जा रहा है कि बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 30 मार्च तक जारी किया जा सकता है।

Tue, 19 Mar 2024 10:10 AM

Bihar Board 12th Result 2024 LIVE:बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आने से पहले ये जानकारी निकालकर रख लें

रोल कोड

रोल नंबर।

 

Tue, 19 Mar 2024 10:08 AM
Tue, 19 Mar 2024 08:06 AM

Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: नंबर बढ़ाने के कॉल पर भरोसा न करें

परिणाम आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर ही जारी किया जाएगा। इसके अलावा  लाइव हिन्दुस्तान पर भी स्टीक परिणाम मिलेंगे? अगर आपके पास नंबर बढ़ाने के लिएकहीं से कॉल आती है, तो  माता- पिता को सलाह दी जाती है, वे ऐसे किसी व्यक्ति पर भरोसा न करें जो उत्तर पुस्तिकाओं में अंक नहीं बढ़ाए जा सकते। 

Tue, 19 Mar 2024 07:46 AM

Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: 20 को या 21 को, रिजल्ट कब

टॉपर्स के इंटरव्यू दो से तीन दिन तक चलते हैं, इसके अलावा बिहार बोर्ड ने नतीजों के लिए सभी तैयारी कर ली है। बस तारीख का ऐलान होना, नतीजे 20 मार्च या 21 मार्च किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी कोई जानकारी अभी दी नहीं गई है ।

Tue, 19 Mar 2024 07:46 AM

Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: 20 को या 21 को, रिजल्ट कब

टॉपर्स के इंटरव्यू दो से तीन दिन तक चलते हैं, इसके अलावा बिहार बोर्ड ने नतीजों के लिए सभी तैयारी कर ली है। बस तारीख का ऐलान होना, नतीजे 20 मार्च या 21 मार्च किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी कोई जानकारी अभी दी नहीं गई है ।

Mon, 18 Mar 2024 10:10 PM

Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: बिहार 12वीं रिजल्ट से पहले क्यों करता है टॉपर्स का वैरिफिकेशन

बिहार में स्टेट बोर्ड हर साल  घोषित करने से पहले टॉपर्स का वैरिफिकेशन करता है। इसके लिए पहले टॉपर्स की कॉपी जांची जाती है फिर टॉपर्स को बोर्ड ऑफिस बुलाकर उनका इंटरव्यू लिया जाता है। यह प्रक्रिया 2017 में पिछले साल एक विवाद के बाद शुरू की गई थी जब 12वीं कक्षा की कला टॉपर अपने विषयों पर बुनियादी सवालों का जवाब देने में विफल रही थी। तब से, बोर्ड अंतिम सूची तैयार करने से पहले, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के टॉप स्कोररों को बुलाता है और उनका इंटरव्यू लेता है।

Mon, 18 Mar 2024 10:10 PM

Bihar Board 12th Result 2024 LIVE: बिहार 12वीं रिजल्ट से पहले क्यों करता है टॉपर्स का वैरिफिकेशन

बिहार में स्टेट बोर्ड हर साल  घोषित करने से पहले टॉपर्स का वैरिफिकेशन करता है। इसके लिए पहले टॉपर्स की कॉपी जांची जाती है फिर टॉपर्स को बोर्ड ऑफिस बुलाकर उनका इंटरव्यू लिया जाता है। यह प्रक्रिया 2017 में पिछले साल एक विवाद के बाद शुरू की गई थी जब 12वीं कक्षा की कला टॉपर अपने विषयों पर बुनियादी सवालों का जवाब देने में विफल रही थी। तब से, बोर्ड अंतिम सूची तैयार करने से पहले, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के टॉप स्कोररों को बुलाता है और उनका इंटरव्यू लेता है।

Mon, 18 Mar 2024 07:17 PM

BSEB 12th Result Live: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट से पहले बीएसईबी ने एमसीक्यू की आंसर की पहले ही जारी कर दी


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2 मार्च को इंटर परीक्षा में पूछे गए एमसीक्यू के प्रश्नों की आंसर की जारी की। उम्मीदवारों को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आंसर की के खिलाफ आपत्तियां भी दर्ज करने के लिए समय दिया गया था। आपत्तियां दर्ज करने की डेडलाइन  5 मार्च, 2024 थी।

Mon, 18 Mar 2024 07:13 PM

‌BSEB 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा जारी

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके जारी किया जाएगा। इंटर के नतीजे जारी करने से पहले एक बोर्ड रिजल्ट की तारीख की घोषणा करेगा। बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट शिक्षा मंत्री जारी करेंगे। बिहार बोर्ड रिजल्ट का लिंक biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। रिजल्ट के साथ टॉपर्स स्टूडेंट्स के नाम भी घोषित किए जाएंगे। बिहार बोर्ड तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम घोषित करता है ।

Mon, 18 Mar 2024 02:24 PM

BSEB 12th Result Live: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट का 13 लाख को इंतजार

बिहार बोर्ड के अनुसार वर्ष 2024 में इंटर के करीब 13 लाख से ज्यादा बच्चों को नतीजों का इंतजार है। इस साल करीब  13,04,352 स्टूडेंट्स ने इंटर की परीक्षा में भाग लिया है। वहीं मैट्रिक 16 लाख 94 हजार 564 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि वर्ष 2023 में 19 लाख 10 हजार 657 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। बिहार बोर्ड की माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं इंटर की परीक्षा 1 से 12 फरवरी 2024 तक चलेगी।

Mon, 18 Mar 2024 01:51 PM

BSEB 12th Result Live: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कब-कब जारी हुए

हर साल बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करके एक नया इतिहास रचता है, इस बार भी बिबार बोर्ड ने सीबीएसई और यूपी बोर्ड से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है। यहां देखें पिछले पांच सालों में कब-कब जारी हुए रिजल्ट

2023- मार्च 21

2022- मार्च 16

2021– मार्च 26

2020- मार्च 24

2019- मार्च 30

2018- June 6

Mon, 18 Mar 2024 12:02 PM

BSEB 12th Result Live: तारीख और समय कहां से पता चलेगा

बिहार बोर्ड 12वीं या इंटर परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक अपडेट कभी भी जारी हो सकती है।। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है, बस कभी भी नतीजे जारी किए जा सकते बैं। इसकी घोषणा बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा फेसबुक और एक्स पर और प्रैस रिलीज जारी करके की जा सकती है।

 

Reference

Denial of responsibility! Samachar Central is an automatic aggregator of Global media. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, and all materials to their authors. For any complaint, please reach us at – [email protected]. We will take necessary action within 24 hours.
DMCA compliant image

Leave a Comment