mahresult msbshse 10th result today maharashtra board 10th result mahresultnicin-career news

Maharashtra SSC Result 2024 Live Updates , mahresult.nic.in : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। विद्यार्थी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( MSBSHSE Maharashtra Board 10th Result  ) mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 26 मार्च तक किया गया था। करीब 15 लाख स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया था। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से 6 बजे तक हुई थी। पिछले साल, महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2 जून, 2023 को जारी किया गया था। कक्षा 10वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 93.83 दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा के लिए कुल 15,29,096 छात्र उपस्थित हुए थे जिसमें 14,34,893 छात्र पास हुए थे। डिवीजन वाइज रिजल्टों के मामले में कोंकण ने 98.11 प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा था। उपरोक्त वेबसाइट्स के अलावा रिजल्ट  sscresult.mkcl.org , sscresult.mahahsscboard.in ,  results.digilocker.gov.in भी चेक किया जा सकेगा। आज सभी डिवीजनों पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण के लिए महाराष्ट्र एसएससी परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे।

Result Direct Link

महाराष्ट्र माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 21 मई को घोषित किया था।  इस वर्ष 12वीं में 93.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.44 फीसदी रहा जबकि लड़कों क पास प्रतिशत 91.60 फीसदी रहा। कोंकण रीजन 97.91 प्रतिशत रिजल्ट के साथ एक बार फिर अव्वल रहा। वहीं मुंबई रीजन के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.95 फीसदी रहा, जो महाराष्ट्र बोर्ड के सभी डिविजन में सबसे कम है। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 1.9 लाख से अधिक छात्रों की डिस्टिंक्शन आई है। 

Mon, 27 May 2024 02:23 PM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम – कोहलापुर डिवीजन

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम – कोहलापुर डिवीजन

पंजीकृत: 128280

एग्जाम में बैठे :  127818

पास: 124567

उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.45 प्रतिशत

 

Mon, 27 May 2024 02:21 PM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: नासिक डिवीजन

Maharashtra SSC Result 2024 Live: नासिक डिवीजन

पंजीकृत: 197236

एग्जाम में बैठे : 195582

पास: 186352

उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.28 प्रतिशत

Mon, 27 May 2024 02:20 PM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024 -लातूर डिवीजन

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024 -लातूर डिवीजन

पंजीकृत: 105789

एग्जाम में बैठे : 104503

पास: 99570

उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.27 प्रतिशत

Mon, 27 May 2024 02:19 PM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: जेंडर वाइज परिणाम

Maharashtra SSC Result 2024 Live: जेंडर वाइज परिणाम

छात्राएं पंजीकृत: 732704 छात्र

एग्जाम में बैठीं: 728059

उत्तीर्ण: 707811

उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.21 प्रतिशत

पंजीकृत छात्र अभ्यर्थी: 827450

एग्जाम में बैठे : 821267

उत्तीर्ण: 776630

उत्तीर्ण प्रतिशत: 94.56 प्रतिशत

Mon, 27 May 2024 01:01 PM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव हुआ

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक बोर्ड वेबसाइट mahresult.nic.in पर एक्टिव हो गया है। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर एसएससी रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

Mon, 27 May 2024 12:46 PM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कितने फीसदी स्टूडेंट्स के कितने अंक आए

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कितने फीसदी स्टूडेंट्स के कितने अंक आए

90% और उससे अधिक अंक 81,991 छात्रों के आए।

80-85% अंक : 1,28,772 छात्रों के आए।

75-80% अंक: 1,82,033 छात्रों के आए।

75% और उससे अधिक: 5,58,021 छात्रों के आए।

Mon, 27 May 2024 12:40 PM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: एमएसबीएसएचएसई महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर चेक करें

Maharashtra SSC Result 2024 Live: एमएसबीएसएचएसई महाराष्ट्र  बोर्ड 10वीं रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर चेक करें

– mahresult.nic.in

– sscresult.mkcl.org

– sscresult.mahahsscboard.in

-results.digilocker.gov.in

Mon, 27 May 2024 12:29 PM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: कितने नकल के मामले पकड़े गए

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम की घोषणा करते बोर्ड ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा के दौरान नकल के 145 मामले और डमी छात्रों के दो मामले सामने आए।

Mon, 27 May 2024 12:29 PM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: मुंबई डिवीजन में सबसे अधिक विद्यार्थी डिस्टिंक्शन से पास

Maharashtra SSC Result 2024 Live : मुंबई डिवीजन में, 341,184 पंजीकृत छात्रों में से 339,269 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। उनमें से, 97,354 ने डिस्टिंक्शन (75% और अधिक) हासिल किया, जबकि 118,006 ने प्रथम श्रेणी (60% और अधिक) हासिल की, और 83,542 ने द्वितीय श्रेणी (45% और अधिक) हासिल की। कुल 26,241 छात्र उत्तीर्ण ग्रेड (35% और अधिक) के साथ उत्तीर्ण हुए। यहां का पास प्रतिशत 95.83% रहा।

Mon, 27 May 2024 12:02 PM

Maharashtra SSC Result 2024 Live Updates: 187 स्टूडेंट्स के 100 प्रतिशत मार्क्स

Maharashtra SSC Result 2024 Live Updates: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा में 187 स्टूडेंट्स के पूरे 100 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। 72 में से 18 विषय ऐसे हैं जिसमें काफी स्टूडेंट्स के 100 फीसदी मार्क्स आए हैं। 9382 स्कूल ऐसे हैं जहां सभी बच्चे पास हुए हैं।

Mon, 27 May 2024 11:51 AM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: कुल 8 माध्यमों में आयोजित की गई थी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट

Maharashtra SSC Result 2024 Live: MSBSHSE महाराष्ट्र कक्षा 10वीं की परीक्षा इस वर्ष कुल 8 माध्यमों में आयोजित की गई थी।

Mon, 27 May 2024 11:47 AM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: आठ विषयों में पूरे अंक

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है।  छात्रों ने आठ विषयों में 100 प्रतिशत या पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं।

Mon, 27 May 2024 11:45 AM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: बेटियों ने मारी बाजी

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 97.21 फीसदी है, जो लड़कों के 94.56 प्रतिशत से 2.65 प्रतिशत अधिक है।

Mon, 27 May 2024 11:45 AM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 38 स्कूलों में एक भी बच्चा पास नहीं

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 38 स्कूलों ने शून्य परिणाम दर्ज किया है। इन स्कूलों से किसी भी छात्र ने कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है।

Mon, 27 May 2024 11:43 AM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 81,991 छात्रों के 90 फीसदी और उससे अधिक अंक

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 1,28,772 विद्यार्थियों के 80-85 फीसदी अंक आए हैं। 1,82,033 स्टूडेंट्स के 75-80 प्रतिशत अंक आए।

Mon, 27 May 2024 11:42 AM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 9382 स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा

Maharashtra SSC Result 2024 Live:  MSBSHSE महाराष्ट्र कक्षा 10वीं रिजल्ट में इस वर्ष कुल 23288 स्कूलों में से 9382 का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

Mon, 27 May 2024 11:41 AM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र कक्षा 10वीं रिजल्ट- इस वर्ष, 558021 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कोंकण रीजन में 99.01 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 558021 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए

Mon, 27 May 2024 11:24 AM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कोंकण रीजन टॉप पर

Maharashtra SSC Result 2024 Live: 12वीं कक्षा की तरह, कोंकण डिवीजन में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत 99.01 प्रतिशत दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, नागपुर 94.73 प्रतिशत रिजल्ट के साथ जिलों में सबसे नीचे है।

Mon, 27 May 2024 11:24 AM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 95.81 फीसदी पास

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी । 95.81 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं।

Mon, 27 May 2024 11:10 AM

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी

Maharashtra SSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की घोषणा की गई। विद्यार्थी दोपहर 1 बजे से अपना रिजल्ट व स्कोर कार्ड mahresult.nic.in पर चेक कर सकेंगे। 

 

Reference

Denial of responsibility! Samachar Central is an automatic aggregator of Global media. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, and all materials to their authors. For any complaint, please reach us at – [email protected]. We will take necessary action within 24 hours.
DMCA compliant image

Leave a Comment